करपी में पानी के लिए प्रखंड कार्यालय का किया घेराव

करपी (अरवल) : राजद नेता सह मुखिया प्रतिनिधि मंटू मल्होत्रा के नेतृत्व में सोमवार को करपी पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. घेराव करने से पूर्व करपी बाजार से ग्रामीण नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे और वहां जाकर बीडीओ और […]

करपी (अरवल) : राजद नेता सह मुखिया प्रतिनिधि मंटू मल्होत्रा के नेतृत्व में सोमवार को करपी पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. घेराव करने से पूर्व करपी बाजार से ग्रामीण नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे और वहां जाकर बीडीओ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की.

प्रखंड कार्यालय के समक्ष लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि करपी पंचायत की जनता पेयजल के लिए तरस रही है. स्थिति इतनी खराब है कि यहां चापाकल सूख गये हैं. ऐसे में सरकार पंचायत की जनता की प्यास बुझाने के लिए चापाकल एवं पेयजल की पानी का इंतजाम करें.
आक्रोशित ग्रामीणों को बीडीओ प्रभाकर कुमार ने आश्वासन दिया कि करपी में शीघ्र ही तीन बड़े चापाकल करपी बाजार में गाड़े जायेंगे. इसके साथ ही टैंक लॉरी से पेयजल की आपूर्ति की जायेगी. बीडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ. घेराव कार्यक्रम में वार्ड सदस्य सुनैना देवी, असलम मंसूरी, शकीला खातून, राजू कुमार, पिंटू कुमार, बबलू साहू समेत अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >