डीएम ने किया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण

कुर्था अरवल : डीएम रविशंकर चौधरी ने कुर्था प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. परिसर में पहुंचते ही पूरे प्रखंड कार्यालय कर्मी अपनी-अपनी जगह पर सजग दिखे. डीएम ने अंचल गार्ड निवास के जर्जर भवन को देखकर निर्देश दिया कि इसे अविलंब ठीक-ठाक कर रहने के लायक बनाया जाये. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि […]

कुर्था अरवल : डीएम रविशंकर चौधरी ने कुर्था प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. परिसर में पहुंचते ही पूरे प्रखंड कार्यालय कर्मी अपनी-अपनी जगह पर सजग दिखे. डीएम ने अंचल गार्ड निवास के जर्जर भवन को देखकर निर्देश दिया कि इसे अविलंब ठीक-ठाक कर रहने के लायक बनाया जाये.

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि औचक निरीक्षण का उद्देश्य प्रखंड पदाधिकारीयों एवं प्रखंड कर्मियों की उपस्थिति को देखना है. उन्होंने अंचल अधिकारी मनोज कुमार को लंबित मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित करने को कहा. साथ ही बीडीओ राजेश कुमार को निर्देश दिया कि सभी सरकारी योजनाओं का कार्यान्वयन ससमय व ठीक ढंग से हो. कार्यों में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रखंड क्षेत्र में योजनाओं का कार्यान्वयन पूरी तत्परता के साथ हो ताकि अरवल जिला राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके. राजद नेता मो खालिक अंसारी ने जिलाधिकारी से प्रखंड कार्यालय परिसर में सार्वजनिक शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था एवं जनता के लिए बैठने के लायक जगह की व्यवस्था करने की मांग की. जिस पर डीएम ने मांग को जायज ठहराते हुए बीडीओ को इन मांगों से संबंधित मसौदा बनाकर अविलंब जिला को भेजने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >