वंशी (अरवल ) : एकरौंजा गांव स्थित ईंट भट्ठे पर रविवार को सशस्त्र बदमाशों ने मुंशी समेत अन्य मजदूरों को मारपीट कर चार मोबाइल छीन लिये व जान से मारने की धमकी देकर चलते बने. घटना रविवार की रात 11 बजे की है. जानकारी के अनुसार भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर खाना खाकर सो रहे थे. वहीं भट्ठे पर तैनात मुंशी उदय शर्मा बैठे थे. अचानक आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश आये व मुंशी को बंधक बनाकर बंदूक की बट से मारपीट कर जख्मी कर दिये. वहीं मुंशी समेत अन्य मजदूरों से तीन मोबाइल छीन लिये.
सशस्त्र बदमाशों ने मजदूरों को पीटा, मोबाइल छीने

सशस्त्र बदमाशों ने मजदूरों को पीटा, मोबाइल छीने
Copied link
वंशी (अरवल ) : एकरौंजा गांव स्थित ईंट भट्ठे पर रविवार को सशस्त्र बदमाशों ने मुंशी समेत अन्य मजदूरों को मारपीट कर चार मोबाइल छीन लिये व जान से मारने की धमकी देकर चलते बने. घटना रविवार की रात 11 बजे की है. जानकारी के अनुसार भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर खाना खाकर सो […]
पास के ही दूसरे भट्ठे के अमित कुमार पर जाकर बदमाशों ने मुंशी दयानंद व सुजीत कुमार को बंधक बनाकर मारपीट की व एक मोबाइल छीन लिया. अपराधियों ने जाते-जाते रंगदारी की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी. भट्ठा मालिक गौरीशंकर शर्मा ने वंशी थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष कृष्णनंदन राम ने बताया कि एकरौंजा निवासी भट्ठा मालिक गौरीशंकर शर्मा के बयान पर अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.