कलेर : बाल विकास कलेर के सौजन्य से प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं के गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम से महिलाओं को पोषण से संबंधित जानकारी देने एवं उनके स्वास्थ्य से संबंधित विषयों की जानकारी दी जाती है. प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सात से नौ माह की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गयी.
आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई गोदभराई की रस्म
कलेर : बाल विकास कलेर के सौजन्य से प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं के गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम से महिलाओं को पोषण से संबंधित जानकारी देने एवं उनके स्वास्थ्य से संबंधित विषयों की जानकारी दी जाती है. प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सात से नौ […]

इस अवसर पर सीडीपीओ कुमारी पूजा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सात-नौ माह की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी करायी जाती है. कार्यक्रम में महिलाओं को दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषण की जरूरत होती है. पोषण की कमी होने से महिलाओं में खून की कमी हो जाती है, जिससे महिलाएं कुपोषण के शिकार हो जाती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजित करने का उद्देश्य सही पोषण की जानकारी देना है.