करपी : गेहूं कटाई के विवाद में किसान को मारी गोली

करपी : वंशी थाने के ओड़बिगहा गांव में मामूली विवाद को लेकर जयनंदन यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. जख्मी युवक इसी थाना क्षेत्र के बगल के गांव शादीपुर का निवासी है. जख्मी ओड़बिगहा गांव में प्रदुमन शर्मा के गेहूं की फसल को अपने थ्रेसर से भाड़े पर काट रहा था. गेहूं कटने […]

करपी : वंशी थाने के ओड़बिगहा गांव में मामूली विवाद को लेकर जयनंदन यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. जख्मी युवक इसी थाना क्षेत्र के बगल के गांव शादीपुर का निवासी है.

जख्मी ओड़बिगहा गांव में प्रदुमन शर्मा के गेहूं की फसल को अपने थ्रेसर से भाड़े पर काट रहा था. गेहूं कटने के फलस्वरूप उड़ रहा भूसा निकट स्थित साधु शर्मा के घर में जा रहा था. साधु शर्मा ने जयनंदन यादव को गेहूं की कटाई बंद करने को कहा. इसी के विवाद में साधु शर्मा ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी. जो जयनंदन यादव के हाथ में लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >