अस्पताल उपाधीक्षक के पास नहीं है वित्तीय अधिकार

अरवल : सदर अस्पताल उपाधीक्षक के पास वित्तीय अधिकार नहीं मिलने के कारण विभिन्न तरह के कार्य नहीं हो पा रहा है. मालूम हो कि लगभग दो माह पहले उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार सिन्हा को जहानाबाद का सिविल सर्जन बना दिया गया था, जिसके चलते उनका तबादला हो गया. उनके जगह पर प्रभारी सदर अस्पताल […]

अरवल : सदर अस्पताल उपाधीक्षक के पास वित्तीय अधिकार नहीं मिलने के कारण विभिन्न तरह के कार्य नहीं हो पा रहा है. मालूम हो कि लगभग दो माह पहले उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार सिन्हा को जहानाबाद का सिविल सर्जन बना दिया गया था, जिसके चलते उनका तबादला हो गया.

उनके जगह पर प्रभारी सदर अस्पताल उपाधीक्षक के रूप में डॉ रमन आर्य भट्ट को बनाया गया था, लेकिन अभी तक उन को वित्तीय प्रभार नहीं मिला है, जिसके कारण सदर अस्पताल के बहुत सारे कार्य बाधित हो गये है. वित्तीय प्रभार नहीं मिलने के कारण जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत प्रोत्साहन राशि भी लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा है.
वही संविदा कर्मी का मानदेय का भुगतान भी नहीं हुआ है. रोगी कल्याण समिति के कार्य भी बाधित हो गया है. क्योंकि प्रभारी उपाधीक्षक के पास वित्तीय प्रभार का पत्र नहीं प्राप्त हुआ है. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को वित्तीय प्रभार के लिए पत्र भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >