अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकािरयों के वेतन पर डीएम ने लगायी रोक

अरवल : राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समिति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अरवल, बंशी, करपी, कुर्था के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के वेतन को रोकने का निर्देश डीएम ने दिया. बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से […]

अरवल : राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समिति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अरवल, बंशी, करपी, कुर्था के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के वेतन को रोकने का निर्देश डीएम ने दिया.

बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वास्थ्य पोषण व स्वच्छता से संबंधित कार्यों को दिखाया गया. बच्चों को पोषाहार और टीकाकरण में आंगनबाड़ी केंद्रों के सेविका सहायिका के कार्यों से अवगत कराया गया. डीएम ने कहा कि जिला स्तर पर विभाग के पदाधिकारी कार्यों से संबंधित निर्धारित कर हमें उपलब्ध कराएं तथा प्रत्येक तीन माह पर बैठक का आयोजन कर उपलब्धि बताये. एसडीओ की अध्यक्षता में सभी प्रखंड स्तर पर बैठक करें.
अपने आप से कैसे रोकना है हम सभी को मालूम होना चाहिए. सभी लोगों को प्रयास करना चाहिए कि कोई भी बच्चा कुपोषित न हो. कुपोषण अपने आप में एक विभीषिका है. इससे कैसे निबटना चाहिए. इस अवसर पर प्रोग्राम पदाधिकारी आइसीडीएस रचना, सभी सीडीपीओ और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे.
फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर रखें नजर : डीएम :अरवल. लोकसभा आम चुनाव स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारी के साथ जिला पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में पूर्व प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व कर्मियों के कार्य कुशलता की जानकारी लेते हुए कुछ अन्य लोगों की प्रतिनियुक्ति की गयी. एमसीएंड एमसी क्वेश्चन के कार्यों को देखते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया.
डीएम ने कहा कि इसके तहत फेक न्यूज पर विशेष ध्यान देकर आवश्यक कार्यवाही करना है. सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान देना है. इसमें एक टीवी स्थापित करना है. सामान्य आईकॉन की चुनाव कर ली गयी है. पीडब्ल्यूडी के लिए शीघ्र आईकॉन की चुनाव कर लिए जाने का निर्देश दिया. पीडब्ल्यूडी आइकॉन को लेकर उन गांवों और नगरों में लेकर जाना है. जहां पीडब्ल्यूडी के वोटर हैं और उनके नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित कर व संवाद द्वारा वोट डालने के लिए प्रेरित करना है. एक भी पीडब्ल्यूडी के वोटर को वोट से वंचित नहीं रखना है.
पूरे जिले में जितने भी वोटर है उन्हें वोट डालने के लिए पोस्टकार्ड पर लिखकर उन्हें वोट डालने के लिए आमंत्रित करना है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी बूथों पर शीघ्र लाइट, शौचालय, पेयजल आदि की सुविधा कर लेनी है. बैठक में वरीय उप समाहर्ता राजेश कुमार, संजीव कुमार सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी पूनम कुमारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >