समान काम, समान वेतन को लेकर शिक्षकों ने जताया विरोध

2500 नियोजित शिक्षक ने लगाया काला बिल्ला अरवल : जिले के 2000 माध्यमिक तथा लगभग 600 उच्च माध्यमिक नियोजित शिक्षक काला बिल्ला लगाकर शिक्षक दिवस के दिन विरोध किया. नियोजित शिक्षक स्कूल में भी उपस्थित रहें. वेतन नहीं मिलने से जिले के नियोजित शिक्षकों की माली हालत खराब है. ब्याज पर पैसा उठा कर कभी […]

2500 नियोजित शिक्षक ने लगाया काला बिल्ला

अरवल : जिले के 2000 माध्यमिक तथा लगभग 600 उच्च माध्यमिक नियोजित शिक्षक काला बिल्ला लगाकर शिक्षक दिवस के दिन विरोध किया. नियोजित शिक्षक स्कूल में भी उपस्थित रहें. वेतन नहीं मिलने से जिले के नियोजित शिक्षकों की माली हालत खराब है. ब्याज पर पैसा उठा कर कभी एक वक्त, तो कभी दो वक्त की रोटी बड़ी मुश्किल से खा रहे हैं. नियोजित शिक्षकों का कहना है कि महंगाई इतनी बढ़ गयी है कि परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है और दूसरी तरफ सरकार नियोजित शिक्षकों संवैधानिक अधिकारों को कुचलना चाहती है. समान काम समान वेतन की मांग करने वाले एक शिक्षक ने कहा कि पत्नी बीमार है. इलाज व दवा के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं. स्थिति ऐसी है कि इलाज कराएं कि घर चलाये, बड़ी मुश्किल हो रहा है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं. सरकार नियोजित शिक्षकों की समान काम समान वेतन देने से आना-कानी कर रही है और न्यायालयों का चक्कर लगा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >