अरवल : कलेर प्रखंड के इस्माइलपुर पंचायत के वार्ड नंबर सात के महादलित टोला के दर्जनों लोग नाली निर्माण के लिए डीएम को आवेदन देकर आग्रह किया है. आवेदन में कहा गया है कि वार्ड सदस्य के पति द्वारा नाली निर्माण के लिए पैसे की मांग की जा रही है. उनके द्वारा कहा जा रहा है कि ऐसा अगर नहीं देगा तो नाली निर्माण नहीं करायेंगे जिसके कारण हम लोग के घर के आगे जलजमाव की स्थिति हो गयी है. साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर बरसात से पहले नाली का निर्माण नहीं होता है तो महामारी फैलने की आशंका है.
आवेदन देने वालों में रवींद्र दास रामदेव पासवान, दिलीप दास, मनोज कुमार, गजेंद्र पासवान, अमरजीत पासवान , नागेंद्र दास, मोहन साहू , शंकर पासवान सहित कई महादलित परिवार शामिल हैं.
