आरा : ससुराल आए युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Arrah News : भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के बम्हवार गांव में अपने ससुराल आए एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Arrah News : भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के बम्हवार गांव में अपने ससुराल आये एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. युवक का शव गुरुवार की सुबह बम्हवार गांव के बाहर सड़क किनारे आहर के पास से बरामद किया गया. मृतक राजन पासी बक्सर जिले के नावानगर गांव निवासी शिवपरसन पासी का पुत्र था.

वह पिछले आठ-दस दिनों से बम्हवार निवासी अपने ससुर सोहन पासी के घर पत्नी के साथ रह रहा था. चर्चा है कि राजन की अपनी पत्नी से नहीं बनती थी, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था.

मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बुधवार की शाम राजन ठीक-ठीक स्थिति में देखा गया था, जबकि गुरुवार की सुबह उसका शव बम्हवार गांव के बाहर आहर के किनारे बरामद हुआ. शव के सिर व शरीर पर चोट के निशान पाये गये हैं, जिसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसको पीट-पीट कर मौत की घाट उतारा गया है. पुलिस ने सूचना मिलते ही मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में अभी स्थानीय पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं है.

परिजनों के बयान के आधार पर दर्ज होगी प्राथमिकी, जांच शुरू

पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों को घटना की आधिकारिक सूचना दे दी गयी है. पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद उनके लिखित बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >