भोजपुर : शौच करने गए 21 वर्षीय युवक की पोखर में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

आरा के संदेश थाना क्षेत्र में शौच करने गए 21 वर्षीय युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप शौच करने गए युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी शिवजी महतो का 21 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है. वह पेशे से किसान था.

इधर, मृतक के चचेरे भाई अभिषेक कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह कोरी गांव स्थित पोखर के किनारे शौच करने गए थे, जहां पानी छूने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह पोखर में गिरकर डूब गए.

ग्रामीणों के सहयोग से निकाला गया शव

तब वहां मौजूद दो लड़कों द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया.

इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

परिवार की स्थिति और कोहराम

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा था. उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन उसे कोई संतान नहीं थी.

उसके परिवार में मां संजू देवी, पत्नी सुगंधा देवी एवं एक भाई रोहित कुमार हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. उसकी मां संजू देवी, पत्नी सुगंधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : नालंदा : सावन में भगवान शिव पर चढ़े बेलपत्र और फूलों से बनेगी जैविक खाद, राजगीर में शुरू हुआ अभियान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >