Alzheimer's care: वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सत्य गोपाल ने ‘अल्जाइमर : वृद्धावस्था की समस्या एवं समाधान’ विषय पर विस्तार से विचार व्यक्त किये.
अल्जाइमर के लक्षण और देखभाल के उपायों पर चर्चा
अपने संबोधन में सत्य गोपाल ने अल्जाइमर रोग के प्रमुख लक्षणों, वृद्धावस्था में इससे जुड़ी चुनौतियों तथा रोगियों की देखभाल और समाधान के विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि समय रहते लक्षणों की पहचान और उचित देखभाल के माध्यम से बुजुर्गों के जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है.
विद्यार्थियों ने पूछे अल्जाइमर से जुड़े सवाल
व्याख्यान के बाद संवाद सत्र का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों ने अल्जाइमर रोग से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे. मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया.
प्रो. यशवंत कुमार की देखरेख में हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ. मंच का संचालन डॉ. वाचस्पति दुबे ने किया. धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.
इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग की प्रो. संगीता सिन्हा, डॉ. प्रियंका पाठक, डॉ. कुमारी प्रीतिका, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अवध बिहारी सिंह, महाराजा कॉलेज के प्रो. ओम प्रकाश केशरी, डॉ. रामेंद्र कुमार सिंह व डॉ. रामेंद्र सिंह, जगजीवन कॉलेज के चंदन कुमार, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. शशि भूषण रॉय तथा अंग्रेजी विभाग के आनंद भूषण पांडे सहित अभिषेक, संतोष, कई शोधार्थी और बड़ी संख्या में स्नातकोत्तर विद्यार्थी मौजूद रहे.
