Weather Updte: तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरने से घंटों बिजली गुल; यातायात बाधित

Arrah Weather Updte: आरा में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. करीब 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. कई जगह पेड़ गिरने से यातायात ठप गई. सड़कों पर जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

Arrah Weather Updte: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह) आरा जिले में अचानक आए मौसम के बदलाव ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज आंधी और बारिश के कारण शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गय. करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़.

सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे. करीब 6 बजे तक बादलों ने पूरी तरह आसमान को घेर लिया और 6:10 बजे के आसपास हल्की बारिश शुरू हुई. देखते ही देखते बारिश ने तेज रूप ले लिया और आंधी के साथ तेज वर्षा होने लगी.

कई जगह गिरे पेड़, सड़कें हुई बाधित

तेज आंधी के कारण शहर के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ गए. गिरजा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ ऊपर से टूटकर गिर गया. हालांकि, वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. वहीं, आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर भी कई जगह बड़े पेड़ गिर गए, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई. पेड़ों के गिरने के कारण यातायात ठप हो गया और लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

मॉर्निंग वॉक करने वालों को झेलनी पड़ी दिक्कत

सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग सड़कों और वीर कुंवर सिंह मैदान में टहलने के लिए निकलते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं तक इसमें शामिल रहती हैं. लेकिन जैसे ही तेज आंधी शुरू हुई, लोग घबराकर अपने-अपने घरों की ओर भागने लगे. कई लोग बीच रास्ते में ही बारिश में फंस गए और सड़क किनारे घरों के छज्जों के नीचे खड़े होकर खुद को बचाने का प्रयास करते नजर आए.

दो घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश, सड़कों पर जलजमाव

बारिश लगभग दो घंटे तक कभी तेज तो कभी धीमी होती रही. इस दौरान सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह नालियां जाम हो गईं. जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इससे नगर निगम की तैयारियों पर भी सवाल खड़े हो गए.

किसानों के लिए राहत की बारिश

इस बारिश से किसानों को काफी फायदा होने की उम्मीद है. खेतों में बिचड़ा तैयार करने के लिए यह बारिश मददगार साबित होगी. वहीं, तेज धूप के कारण सब्जियों को जो नुकसान हो रहा था, उसमें भी राहत मिलने की संभावना है. बारिश से किसानों के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है.

Also Read: Weather Update: बक्सर में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश से तापमान में भारी गिरावट, कई इलाकों में बिजली और यातायात प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >