Arrah News: बिहार राज्य चौकीदार दफादार संघ के धनगाई थाना के चौकीदारों ने बैठक की. बैठक के बाद चौकीदारों ने पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपा. बैठक की अध्यक्षता राम लायक सिंह ने की.
चौकीदारों ने लगाये कई आरोप
बैठक को संबोधित करते हुए राम लायक सिंह ने कहा कि थाने में चौकीदारों से धोती-कुर्ता साफ कराया जाता है और बर्तन भी साफ कराया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि कैदी और डाक का कार्य प्राइवेट व्यक्ति से कराया जाता है. बोलने पर निलंबित कर देने की बात कही जाती है.
सहायता के लिए सौंपा आवेदन
चौकीदारों ने कहा कि वे सभी सहायता के लिए पुलिस उपाधीक्षक को आवेदन दे चुके हैं. साथ ही संघ-महासंघ गोप गुट को भी आवेदन दिया गया है. चौकीदारों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की.
बैठक में कई चौकीदार रहे मौजूद
बैठक में नागेंद्र सिंह, उमेश सिंह, जयप्रकाश प्रसाद, यशवंत यादव, रामसुंदर सिंह, ललन सिंह, धन सिंह आदि शामिल थे. इसकी जानकारी रामनायक सिंह ने दी.
