वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी : 23 जुलाई को कॉलेजों में धरना देंगे वीकेएसयू के शिक्षक, सरकार के ड्राफ्ट का विरोध

Arrah News : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (वकुटा) बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय संबंधी ड्राफ्ट का विरोध कर रहा है. शिक्षक 23 जुलाई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे.

Arrah News : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय संबंधी ड्राफ्ट के विरोध में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (वकुटा) ने 23 जुलाई को सामूहिक अवकाश पर रहने और सभी महाविद्यालयों में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है.

इस संबंध में वकुटा के महासचिव डॉ. शक्ति भूषण राय ने कुलपति को पत्र भेजकर निर्णय की जानकारी दी है. पत्र के अनुसार, शिक्षक संघ की कार्यकारिणी एवं विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक संगठनों के साथ विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है.

शांतिपूर्ण धरना और प्रस्तावित ड्राफ्ट पर पुनर्विचार की मांग

शिक्षक संघ ने कहा है कि सभी शिक्षक अपने-अपने महाविद्यालयों में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से धरना देंगे तथा बिहार सरकार से प्रस्तावित ड्राफ्ट पर पुनर्विचार करने की मांग करेंगे.

साथ ही, किसी भी अंतिम निर्णय से पूर्व राज्य के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों एवं अन्य संबंधित पक्षों से व्यापक विचार-विमर्श किए जाने की भी मांग उठाई जाएगी.

वकुटा ने कुलपति से मांगा आवश्यक सहयोग

वकुटा ने कुलपति से अनुरोध किया है कि 23 जुलाई के सामूहिक अवकाश एवं धरना कार्यक्रम के सुचारू संचालन में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए. पत्र की प्रति कुलसचिव, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा को भी भेजी गई है.

Also Read : रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द शुरू होगी ICU और वेंटिलेटर सुविधा, विधायक ने बताया ऐतिहासिक सौगात


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >