वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय : शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनधारकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगेगा विशेष शिविर, जानें तारीख

Arrah News : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा ने शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनधारकों की लंबित समस्याओं के समाधान हेतु विशेष परिवाद शिविर की घोषणा की है. यह शिविर 27 और 28 जुलाई को नूतन परिसर में आयोजित होगा.

Arrah News : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा ने विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों तथा पेंशनधारकों/पारिवारिक पेंशनधारकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष परिवाद शिविर आयोजित करने की घोषणा की है.

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, राजभवन सचिवालय, बिहार के निर्देश के आलोक में ऐसे सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं पेंशनधारक, जिनके वेतन, वेतनांतर, पेंशन, पेंशनांतर अथवा अन्य वित्तीय देयक लंबित हैं, वे आवेदन के साथ शिविर में उपस्थित होकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रख सकते हैं.

27 और 28 जुलाई को नूतन परिसर में लगेगा शिविर

यह परिवाद शिविर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, नूतन परिसर, आरा में आयोजित होगा.

कार्यक्रम के तहत भोजपुर एवं बक्सर जिले के महाविद्यालयों के लिए 27 जुलाई 2026 तथा रोहतास एवं कैमूर जिले के महाविद्यालयों के लिए 28 जुलाई 2026 की तिथि निर्धारित की गई है.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने की उपस्थित होने की अपील

विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित सभी लाभुकों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन के साथ उपस्थित होकर अपनी लंबित समस्याओं के शीघ्र निष्पादन का लाभ उठाने की अपील की है.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh pandey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >