VKSU BLIS Admission: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (बीएलआइएस) पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. विश्वविद्यालय की ओर से संबंधित विभाग और कॉलेजों से प्राप्त मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को कॉलेज अथवा विभाग आवंटित कर दिया गया है.
पंजीकृत ई-मेल पर भेजी गयी जानकारी
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को उनके आवंटित कॉलेज अथवा विभाग की जानकारी पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेज दी गयी है. इसके अलावा नामांकन के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को फर्स्ट प्रेफरेंस (प्रथम वरीयता) भी दी गयी है.
सूची में देख सकेंगे आवंटित कॉलेज
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया है कि अभ्यर्थी अपने नाम की सूची में आवंटित कॉलेज अथवा विभाग की जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
14 सितंबर तक लेना होगा नामांकन
विश्वविद्यालय के अनुसार बीएलआइएस पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होकर 14 सितंबर 2026 तक चलेगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है.
