ग्रामसभा में सर्वे और चकबंदी के नक्शे पर पदाधिकारियों के साथ हो रहा घमासान

उदवंतनगर प्रखंड की सोनपुरा पंचायत के कोहड़ा गांव में हुई ग्रामसभा

उदवंंतनगर.

प्रखंड क्षेत्र की सोनपुरा पंचायत के कोहड़ा गांव में विशेष बिहार व सर्वेक्षण को लेकर ग्रामसभा आयोजित की गयी, जिसमें ग्रामीण जनता, जनप्रतिनिधि के साथ-साथ कानूनगो प्रिया कुमारी तथा अमीन श्रीकांत राज सहित अन्य उपस्थित थे. ग्रामसभा में सर्वे व चकबंदी के नक्शे पर दिनभर घमासान चलता रहा. रैयत जानना चाहते थे कि वर्तमान में चल रहे सर्वे कार्य में चकबंदी या सर्वे, कौन सा नक्शा मान्य होगा. कानूनगो प्रिया कुमारी ने बताया कि भले ही कोहड़ा में चक फाइनल हो गया है, लेकिन सर्वे कर्मियों को पुराने सर्वे का ही नक्शा मुहैया कराया गया है. कई भूधारियों ने अपनी जमीन के खतियान में अलग रकबा और नक्शा में अलग होने का मामला उठाया. रैयतों ने कहा कि जमीन विवाद के अधिकांश मामले इसी कारण से हैं. ग्रामसभा में पहुंचे विशेष सर्वेक्षण अमीन श्रीकांत राज ने विशेष सर्वेक्षण की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर उपस्थित सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी गौरव मौर्य ने बताया कि नये सर्वेक्षण तकनीकी और प्रौद्योगिकी आधारित होगा, जो बिल्कुल पारदर्शी होगा. इसके आधार पर नया खतियान तैयार किया जायेगा. उन्होंने उपस्थित लोगों को कहा कि इस सर्वेक्षण में आप सबों से सहयोग की अपेक्षा रखता हूं. उन्होंने घोषणा प्रपत्र दो और वंशावली प्रपत्र तीन ए से संबंधित जानकारी भी दी. ग्रामसभा में रैयतों ने पूछे सवाल : बिहार विशेष सर्वेक्षण के तहत गांवों में ग्रामसभा आयोजित कर विशेष सर्वेक्षण से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है, लेकिन रैयतों के मन में सर्वेक्षण को लेकर कई सवाल अभी भी उठ रहे हैं. सर्वे टीम को क्या-क्या दस्तावेज दिखाने होंगे, कौन सा फॉर्म कब भरना होगा, कौन-कौन से कागजातों की जरूरत होगी. कौन-कौन से कागजात तैयार करने होंगे. स्वयं घोषणा पत्र जमा करने के दौरान किस तरह का पेपर सक्षम पदाधिकारी और कर्मी के पास प्रस्तुत करने होंगे. सर्वे या चकबंदी में कौन सा नक्शा मान्य होगा. जैसे कई सवाल हैं जिसे लेकर रैयत काफी चिंतित हैं. सर्वे की चर्चा गांव की गलियों से लेकर चौक- चौराहों, चाय की दुकानों तथा विभिन्न कार्यालय में हो रही है. वैसे सर्वे टीम द्वारा सभी को जानकारी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार