करेंट की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा जख्मी

घटना के विरोध में आरा- अरवल मुख्य मार्ग को एकवारी के समीप ग्रामीणों ने जाम की सड़क

सहार.

स्थानीय थाना क्षेत्र के एकवारी हनुमान छपरा में खेत घूमने के दौरान बिजली तार की चपेट में आने से दो व्यक्ति जख्मी हो गये, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज कराने ले जाने के दौरान बरुणा के समीप मौत हो गयी. इस घटना को लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों में बिजली कंपनी के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया और ग्रामीण भाकपा माले के नेतृत्व में आरा-अरवल मुख्य मार्ग को एकवारी में जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिये. इसके कारण यातायात पूरी तरह से अवरूद्ध रहा. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह में हनुमान छपरा निवासी स्वर्गीय घुरफेकन राम के 40 वर्षीय पुत्र राजेंद्र राम वार्ड सदस्य कुलवंती देवी के पति टांड़ बधार में धान का बिचड़ा उखाड़ने गये थे, जहां बिजली के तार की चपेट में आने के कारण जख्मी हो गये. थोड़ी देर बाद वहां से गुजर रहे दूसरे व्यक्ति एकवारी निवासी 55 वर्षीय नरेंद्र सिंह ने राजेंद्र राम को खेत में बैठा देखा, तो उठाना चाहा, इसी बीच नरेंद्र सिंह को भी करेंट लग गया और वो भी जख्मी हो गये. इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा जख्मी को इलाज के लिए आरा भेजा गया, लेकिन राजेंद्र राम की बरुणा के समीप मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सह प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती के नेतृत्व में बिजली कंपनी के लापरवाही एवं मुआवजा की मांग को लेकर आरा-अरवल मुख्य मार्ग को एकवारी में लगभग तीन घंटा जाम किया, लेकिन बिजली कंपनी के पदाधिकारियों के घटना स्थल पर नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और ग्रामीण गुलजारपुर पावर ग्रिड के सामने शव रख कर आरा-अरवल मुख्य सड़क को जाम कर दिया. लगभग शाम 3-30 बजे सहार थाना में बिजली कंपनी के जेइ जितेंद्र कुमार ने आम जानता से माफी मांगी और भाकपा माले नेताओं ने बिजली कंपनी के एसडीओ और कार्यपालक अभियंता से कहा कि बिजली कंपनी की स्थिति में सुधार किया जायेगा. वहीं, 15 दिन के अंदर बिजली कंपनी के द्वारा राजेंद्र राम के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा देने के आश्वासन दिया गया. सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य सह प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती ने कहा कि सरकार के निष्क्रिय रवैया एवं बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण ऐसी घटना घाटी है. सड़क जाम के दौरान माले नेता रामकिशोर राय, नथुना राम, अलगु राम, नंदजी राम, महेश राम, सुरेश पांडेय, टेंगारी राम, राम, माया देवी, उर्मिला देवी, लक्ष्मण चौधरी सहित अन्य लोग शामिल थे. वहीं, सड़क जाम की सूचना पाकर जिला पार्षद मीना कुमारी, प्रखंड प्रमुख प्रियरंजन उर्फ गुड्डू सिंह, उपमुखिया अनूप कुमार, भाजपा नेता घनश्याम राय, पूर्व समिति सदस्य नवल शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.