वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया. सावन की फुहारों और हरियाली के बीच आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिव उपासना, संगीत, युगल गायन एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव को यादगार बना दिया.
अतिथियों द्वारा संचालन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत कुमार ने की, जबकि संचालन डॉ. वाचस्पति दूबे एवं डॉ. कुमारी प्रीतिका ने किया. छात्राओं ने सावन की पारंपरिक संस्कृति और संगीत को अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया. वहीं प्रो. संगीता सिन्हा ने शिव वंदना की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया.
सकारात्मक माहौल और रचनात्मकता पर जोर
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति, हरियाली और सकारात्मक माहौल मानसिक प्रसन्नता एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं. आयोजन ने विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया.
Also Read : पर्यटन का नया ठिकाना बन सकती है गया जी की मंडा पहाड़ी, 7 गुफाएं और प्राचीन मूर्तियां हैं खास आकर्षण
भाषण और लेख प्रतियोगिता के विजेता
भाषण प्रतियोगिता में श्रुति सुमन ने प्रथम, जूली कुमारी ने द्वितीय तथा अमित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं लेख प्रतियोगिता में श्रुति सुमन प्रथम, अनुराग कुमार द्वितीय एवं श्वेता गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं.
सम्मानित छात्र-छात्राएं और उपस्थित लोग
कार्यक्रम में इबरत रहमान, प्रियांशी, मनीषा, श्वेता गुप्ता, प्रगति श्री, रुकसाना खातून, तनुप्रिया, आस्था, श्रुति सुमन एवं काजल को सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इस अवसर पर शोधार्थी अभिषेक तिवारी, संतोष कुमार एवं आभाष कुमार सहित विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
