Arrah News : दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ एवं बिहिया स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर शुक्रवार की शाम ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 20 वर्षीया युवती की मौत हो गई.
सूचना पाकर आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है.
इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात युवती की मौत ट्रेन से गिरकर होना प्रतीत होता है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
Also Read : आरा : बिहिया में दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
