उत्पाद विभाग की टीम ने टोल प्लाजा के समीप से जब्त की शराब

कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास बने मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मिली सफलता

आरा. गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने सुबह नौ बजे कोईलवर प्रखंड के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास बने मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने एक कार में बने तहखाना से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. जब्त कार से 180 एमएल के 480 बोतल अंग्रेज शराब जब्त की गयी. जिसकी बाजार में कुल कीमत एक लाख तीन हजार 680 रुपये बताया जा रहा. इस मामले में वाहन सहित कार चालक और कार में सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. कार का रजिस्ट्रेशन नंबर डब्ल्यूबी है. गिरफ्तार चालक नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र के मुस्ताफापुर का रहनेवाला है. जबकि दूसरा व्यक्ति शहनवाज खां भी नालंदा जिला के बिहारशरीफ के कागजी मुहल्ला के वार्ड नंबर 17 का रहने वाला बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >