आरा में आधार-पैन से फर्जी खाता खुलवाकर अवैध निकासी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

आरा साइबर थाने की पुलिस ने ग्रामीणों के आधार और पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर बैंक खाता खुलवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से एक बायोमेट्रिक थंब इम्प्रेशन मशीन भी बरामद हुई है.

आरा साइबर थाने की पुलिस ने ग्रामीणों के आधार और पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर बैंक खाता खुलवाने तथा पैसे की अवैध जमा-निकासी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

इनके पास से एक बायोमेट्रिक थंब इम्प्रेशन मशीन और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ मुकेश सिंह और उसी गांव के जयराम चौधरी के रूप में हुई है.

एयरटेल और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खुलवाते थे खाता

भोजपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने प्रेस बयान जारी कर इस कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवट गांव निवासी विनोद राम द्वारा शनिवार को साइबर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी.

आवेदन में आरोप लगाया गया था कि विशाल सिंह, जयराम चौधरी, मुकेश सिंह और सुमित सिंह नाम के व्यक्ति एयरटेल पेमेंट बैंक और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर सीधे-साधे ग्रामीणों से उनके आधार और पैन कार्ड ले लेते थे. इसके बाद इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर धोखे से खाते खुलवाए जाते थे और उन खातों के माध्यम से अवैध पैसों का लेन-देन किया जा रहा था.

साइबर डीएसपी के नेतृत्व में बनी टीम ने की छापेमारी

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और बीबीगंज गांव से मुकेश सिंह एवं जयराम चौधरी को दबोच लिया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. इस सफल छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर पिंटू कुमार, दारोगा शेख रेहान, नीरज कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >