ट्रक ने बिजली के पोल में मारी टक्कर, 10 घंटे गुल रही बिजली

सोमवार की सुबह चालू किया गया लाइन, लोगों को मिली राहत

कोईलवर.

रविवार की आधी रात को बालू लेने जा रहे एक बेलगाम ट्रक ने हाइटेंशन तार टंगे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में खंभा पूरी तरह धराशायी हो गया. नतीजतन पूरे इलाके की बिजली गुल हो गयी. रात भर बिजली गुल रहने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सोमवार की सुबह बिजली विभाग के कर्मी जेइ की अगुवाई में बिजली व्यवस्था बहाल करने की जुगत में लगे. अंततः सुबह दस बजे तक बिजली बहाल हो सकी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. इधर ट्रक द्वारा बिजली के खंभे में टक्कर मारने के आरोपित ट्रक और उसके चालक को डायल 112 द्वारा पकड़ने के बाद छोड़ दिये जाने का मामला पूरे दिन हवा में तैरता रहा. आसपास के ग्रामीणों एवं अन्य ट्रक चालकों ने बताया कि रात के साढ़े 12 बजे के करीब छपरा की ओर से आ रहे खाली ट्रक कोईलवर रेलवे स्टेशन होकर चांदी की ओर जा रहे थे. इसी बीच कोईलवर स्टेशन रोड स्थित पंजाब नैशनल बैंक के सामने एक ट्रक लेन तोड़कर तेज गति से पीछे से आगे जाने लगा. इसी भागमभाग में उसने सड़क किनारे स्थित 11 हजार केवीए के हाइटेंशन तार वाले बिचली के खंभे में जबरदस्त ठोकर मार दी. जोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब घर से बाहर निकले तो पाया कि बिजली के खंभे से ट्रक टकराया है और बिजली गुल हो चुकी थी. आसपास के लोगों का आरोप था कि घटना के तुरंत बाद डायल 112 की टीम आई तो सही लेकिन ट्रक चालक को पकड़ने के बजाय उसे छोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >