जलजमाव से शहर में फजीहत, खेतों में लौटी रौनक

जिले में सुबह से दोपहर तक होती रही तेज बारिश, नगर की सड़कों पर जगह-जगह पानी लगने से बढ़ी मुश्किल

आरा.

बारिश से नगर जलमग्न हो गया है. मंगलवार की सुबह से दोपहर तक झमाझम बारिश ने आरा को पानी-पानी कर दिया. बारिश से नगर के हालात ऐसे बन गये कि नालियों में और सड़क में अंतर करना मुश्किल हो गया. हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा था. मुख्य सड़क हो या फिर मुहल्लों की सड़क, सभी पानी से डूबी हुई थीं. लोग पानी से होकर ही जा रहे थे.इससे नालियों की सच्चाई का अंदाजा लगाया जा सकता है. जरूरत के अनुसार ना तो नालियों की चौड़ाई एवं ना तो नालियों की सफाई की गयी है. जहां आरसीसी नाली बनाना है, वहां आरसीसी पतला ह्यूम पाइप लगाकर खाना पूर्ति कर दी गयी है. इस कारण बारिश होने पर पानी नहीं निकल पाता है एवं जाम की स्थिति बन जाती है. स्थिति ऐसी थी कि सभी गलियों व सड़कों पर पानी भर गया. पानी निकालने में नालियां हांफने लगी. हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था. सुबह से लोग घरों में ही दुबके रहे. रात से ही बारिश की शुरुआत हो गयी. हालांकि शुरू में हल्की बारिश हो रही थी. धीरे-धीरे बारिश की रफ्तार बढ़ते गयी और मुसलाधार होने लगी. इससे स्थिति काफी भयावह हो गयी. नगर की सफाई के लिए किए जा रहे निगम के दावे की पोल पहली बारिश में खुल गयी. जबकि सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं. आसमान में बादल लगातार बने हुए थे. बारिश से नगर में त्राहिमाम की स्थिति बन गयी. सभी परेशान हो रहे थे. सड़कों पर काफी कम गाड़ियां और लोग दिखाई दे रहे थे. एक भी सड़क नहीं थी, जहां पानी का नजारा नहीं दिखाई दे रहा हो. पतली बनायी गयी हैं नालियां : हालात ऐसे हैं की नगर निगम द्वारा कई जगह काफी पतली नालियों का निर्माण कराया गया है. कई जगह ऐसा है, जहां खुला आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाना था ,वहां आरसीसी ह्यूम पाइप लगा कर खाना पूर्ति कर दी गयी है. इससे पानी नहीं निकल पाता है. बारिश के समय काफी पानी होने से मुहल्ले में जाम की स्थिति बन जाती है. अवधपुरी सहित कई मुहल्ले में इस तरह का नाला निर्माण किया गया है. कार्यालय व विद्यालयों में उपस्थिति रही काफी कम : बारिश के कारण सरकारी कार्यालयों, निजी कार्यालयों, कचहरी, निजी व सरकारी विद्यालयों में उपस्थिति काफी कम रही. छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं जा पाये. सरकारी कर्मी व निजी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मी भी काफी कम संख्या में कार्यालय पहुंचे. इससे कामकाज काफी प्रभावित हुआ. कचहरी में जहां मुवक्किलों की संख्या कम थी. वही अधिवक्ताओं की संख्या भी काफी कम थी. कई घरों में घुसा पानी : नाले व नालियां जाम रहने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी. इस कारण कई मोहल्ले पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गये थे. वही कई घरों में पानी घुस गया. इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. कृष्णा नगर ,अवधपुरी, न्याय नगर ,अनाईठ, धनपुरा, धरहरा, रामगढ़िया, भलूहीपुर ,बाजार समिति, रामनगर, गौतम नगर, महाराणा प्रताप नगर, वशिष्ठ पूरी, वशिष्ठ नगर, करमन टोला, राजेंद्र नगर, चौधरीयाना, मीरगंज सहित सभी मोहल्लों में पानी लबालब भरा हुआ था. कई जगह टूटे गये पेड़, तार एवं बिजली के पोल, बिजली रही बाधित : बारिश से पूरे जिले सहित नगर में कई जगहों पर पेड़ टूट कर सड़क पर ही गिर गये. इस कारण यातायात काफी बाधित हुई. इतना ही नहीं पेड़ गिरने से बिजली के पोल एवं तार भी कई जगह टूट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर