रेलिंग गिरने से छत पर काम कर रहे राजमिस्त्री सहित दो जख्मी

नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा मोहल्ले में रविवार की शाम हुई घटना

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा मुहल्ले में रविवार की शाम रेलिंग गिर जाने से छत पर काम कर रहे राजमिस्त्री समय दो लोग अभी रूप से जख्मी हो गये, जिसके बाद मकान मालिक एवं स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में बक्सर जिला के सिकरौल थाना क्षेत्र के भक्वा लख गांव निवासी सत्य नारायण चौहान का 35 वर्षीय पुत्र सह राज मिस्त्री गुड्डू चौहान एवं धोबहा थाना क्षेत्र के धोबहा गांव निवासी स्व.संत विलास पाठक के 52 वर्षीय पुत्र सह मजदूर मुनमुन पाठक हैं. इधर गुड्डू चौहान ने बताया कि रविवार की सुबह वह धोबी घटवा स्थित मकान के चार मंजिली पर छत के चारों ओर रेलिंग जोड़ रहा था, जिसकी हाइट करीब चालीस फुट ऊंची थी. रेलिंग जोड़ने के दौरान अचानक रेलिंग भरभरा कर गिर पड़ी. तभी वह दोनों भी नीचे गिर पड़े, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >