कस्तूरबा स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट कला प्रशिक्षण एवं प्रदर्शनी

कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ कर्पूरी ठाकुर तथा डीजीसी कस्तूरबा मिथलेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया

उदवंतनगर.

प्रखंड परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण के बाद कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ शिक्षक के रूप में सर्वोदय प्लस टू पिरौटा से राजेश कुमार चौहान, राम जानकी प्लस टू हाइस्कूल से राहुल कुमार तथा एसबीएसबी प्लस टू हाइस्कूल से शिक्षक अविनाश कुमार मौजूद थे.

कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ कर्पूरी ठाकुर तथा डीजीसी कस्तूरबा मिथलेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट के प्रति जागरूक करने के लिए कई उदाहरण देकर समझाया तथा प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि कला अपने भीतर के भावों को प्रदर्शित करता है. बच्चों को इससे अवश्य जुड़ना चाहिए. वार्डन मीनी ने बताया कि पेपर क्राफ्ट, क्ले माडलिंग, सेल्फी प्वाइंट, वेस्ट मेटेरियल, क्रिएटिव वर्क का तीन दिवसीय प्रशिक्षण की समाप्ति के उपरांत कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें अव्वल आये बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर शिक्षिका सीमा कुमारी, लेखापाल राधेश्याम ओझा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >