पीरो प्रखंड क्षेत्र में कई जगह फसल में लगी आग, लाखों रुपये की क्षति

लगभग 50 बीघा खेत में काटकर रखी गयी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गयी

पीरो. पीरो थानान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को फसल लगी खेत में आग लगने से किसानों को भारी क्षति हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पीरो प्रखंड की बचरी पंचायत अंतर्गत चिलबिलिया गांव के बधार में अचानक आग लगने से बचरी एवं चिलबिलिया गांव के किसानों का लगभग 50 बीघा खेत में काटकर रखी गयी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गयी. जिन किसानों की फसल जली है उनमें रामनाथ राय, पवन कुमार राय, नन्हक राय, श्री भगवान् कहार, सुनील राय, ध्रुप राय, वशिष्ठ कहार, पंकज उपाध्याय,ओम नारायण राय, (सभी बचरी गांव निवासी) चुनमुन दुबे देवतानंद दुबे, अरुण कुमार दूबे ,मुन्ना दूबे, महेन्द्र राम (सभी चिलबिलिया) शामिल हैं. इन किसानों को लगभग 20 लाख रुपये की क्षति हुई है. यहां सूचना के बावजूद अग्निशमन विभाग की टीम के देर से पहुंचने को लेकर लोगों में नाराजगी दिखी. दूसरी ओर चतुर्भुजी बरांव गांव के बधार स्थित एक खलिहान में आग लगने से बबन चौधरी, वृन्दावन चौधरी, लल्लू चौधरी, त्रिपुरारी चौधरी सहित कई अन्य किसानों की सरसों की फसल व मवेशियों के चारे के लिए रखा पुआल देखते ही देखते राख में तब्दील हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार आग लगने की घटना के तत्काल बाद पीरो फायर स्टेशन को इसकी जानकारी दी गई लेकिन फायर बिग्रेड की गाडी के समय पर नहीं पहुंचने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है. इधर बरांव पंचायत के मुखिया श्री राम सिंह ने अग्नि पीड़ित किसानों को आपदा मद से मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है. इसके अलावा शुक्रवार की शाम सहेजनी और कातर गांव के बधार में भी भीषण आग लग गई है. अगलगी की इस घटना में भी किसानों को भारी क्षति हुई है. समाचार लिखे जाने तक यहां किसान आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए थे. किसानों के अनुसार अगलगी की इस घटना में भी 50 बीघा से अधिक की फसल के जलने के अनुमान है.

बगवां में लगा गेहूं फसल में लगी भीषण आग, कई एकड़ में लगी फसल जलकर राख : गड़हनी. थाना क्षेत्र के बगवां गांव में शुक्रवार की दोपहर गेहूं के खेत में अचानक आग लग जाने से खेत में लगा करीब 15 एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया. आग करीब 4:30 बजे बगवां नहर के पश्चिम खेत में लगी थी. हवा इतनी तेज थी कि आग की लपट देखते ही देखते नहर के पूर्व बधार में पहुंच गयी. आग की लपट देख किसान दौड़ पड़े. तब तक कई किसानों का गेहूं जल चुका था. किसानों ने गड़हनी थाना को फोन किया थोड़ी देर बाद अग्निशमन की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन करीब 15 एकड़ खेत में लगा गेहूं जल चुका था. किसान प्रेम प्रदीप सिंह ने कहा कि दोपहर 12 बजे से बिजली बंद कर दी गयी थी, लेकिन कोई असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगायी गयी है. बता दें कि नहर के पश्चिम जिधर पहले आग लगी थी उधर एक दो दिन पहले ही गेहूं कट चुका था कुछ ही गेहूं बचा हुआ था. गेहूं किसान प्रेम प्रदीप कुमार ,संतोष सिंह, पिंकू साह सहित कई किसानों का गेहूं जल गया है। किसानों ने अंचल से जांच कर मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर