आरा स्टेशन पर मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित ने थाने में की पहचान

Arrah News : आरा स्टेशन पर मोबाइल लूट के प्रयास में तीन आरोपी पकड़े गए हैं. पीड़ित की पहचान के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ है.

Arrah News : आरा में नवादा थाना पुलिस की टीम ने मारपीट कर मोबाइल छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से छीना हुआ मोबाइल बरामद हुआ. बताया जाता है कि भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना अंतर्गत कचनथ गांव निवासी सुदामा कुमार (वर्तमान पता-अनाईठ मिल्की, आरा, नवादा) 27 अप्रैल 2026 की शाम 5 बजे आरा स्टेशन से काम करके वापस घर लौट रहे थे. इसी बीच, प्लेटफॉर्म संख्या चार की तरफ तीन अज्ञात लोग उनके पास पहुंचे. उन लोगों ने फोन से बात करने के बहाने मोबाइल ले लिया और फिर उसे धक्का देकर भाग निकले.

पीड़ित ने थाने पहुंचकर की बदमाशों की पहचान

इसी क्रम में, गुरुवार को सुदामा कुमार को काम करने के दौरान पता चला कि स्टेशन के पास तीन लड़के किसी का मोबाइल स्टेशन पर छीनने का प्रयास कर रहे थे, जिसे पब्लिक द्वारा पकड़कर थाने को दे दिया गया. वह तीनों को पहचानने के लिए नवादा थाना आए, तो देखा कि वही तीनों लड़के हैं, जो मोबाइल छीनकर भागे थे. गिरफ्तार बदमाशों में आरा के गोढ़ना रोड दिरहवा टोला निवासी टुनटुन नट का पुत्र छोटू कुमार, अनाईठ पासवान टोली निवासी रवींद्र पासवान का पुत्र नीतीश कुमार एवं कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी संजय पासवान का पुत्र अमरजीत पासवान है.

पब्लिक के सहयोग से पकड़े गए आरोपी, प्राथमिकी दर्ज

बताया जाता है कि पुलिस ने लोगों के सहयोग से सबसे पहले छोटू कुमार को पकड़ा. उसकी निशानदेही पर नीतीश कुमार एवं अमरजीत पासवान की गिरफ्तारी हुई. इस संबंध में गिरफ्तार तीनों के विरुद्ध पुलिस द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : आरा : भागड़ नदी में डूबने से नौवीं की छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md. Wasim

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >