विभिन्न मामले में 24 आरोपित गिरफ्तार

114 लीटर देसी और 37 लीटर विदेशी शराबत

आरा.

पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाये गये अभियान में 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार महिला उत्पीड़न में एक, हत्या के प्रयास में तीन, अन्य कांड में दो, वारंट में चार शामिल हैं. जबकि शराब पीने में नौ, बेचने में पांच को गिरफ्तार किया गया.

इधर 114 लीटर देसी तथा 37 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. वहीं, 44 जमानतीय तथा 84 अजमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया. इसके साथ 31 कुर्की का भी निष्पादन हुआ. जबकि 1500 लीटर महुआ पाश को नष्ट किया गया. वाहन चेकिंग के दौरान 326 वाहनों की जांच की गयी, जिनसे जुर्माना के रूप में 126500 रुपये की वसूली की गयी. अन्य बरामदगी में तीन मोटरसाइकिल , एक मोटर पंप, एक बैग, पांच भट्ठी ध्वस्त शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >