महिला के गले से सोने का चेन काटतीं दो महिलाएं धरायीं

पीड़िता महिला महानवमी तिथि को मंदिर में पूजा करने आयी थी

आरा. मां आरण्य देवी मंदिर परिसर में बुधवार को चैत नवरात्र के महानवमी तिथि को एक महिला भक्त के गले से सोने का चेन स्नैचिंग का प्रयास करतीं दो महिलाएं पकड़ी गयीं. बताया जाता है कि पीड़िता महिला महानवमी तिथि को मंदिर में पूजा करने आयी थी, तभी तीन की संख्या में रहीं महिला स्नेचिंग गिरोह की सदस्यों ने उन्हें ट्रैक कर लिया तथा बड़ी चालाकी से गर्दन में पड़े छह सोने की चेन को काटने का प्रयास किया, लेकिन भुक्तभोगी महिला की तत्परता से चेन कटने से बच गया और उन्होंने रंगेहाथ दो महिला चोर को पकड़ लिया. जबकि तीसरी भाग निकली. मंदिर तथा आसपास के लोग आ गये. इसकी सूचना स्थानीय थाने को दे दी. स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अपने साथ थाने ले गयी. हालांकि दोनों पूछताछ के क्रम में अपना नाम और पता गलत बता रही थीं. बता दें कि एक दिन पूर्व में भी मंदिर परिसर में एक महिला का चेन स्नैचिंग गिरोह के सदस्यों ने उड़ा लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >