करेंट की चपेट में आने से युवक घायल

घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी 30 वर्षीय पिंटू कुमार है

आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देवरी गांव में मंगलवार की शाम करेंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी सोहन राम का 30 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार है. इधर, घायल युवक के परिजन ने बताया कि मंगलवार की शाम वह खेत में पटवन करने के लिए गया था. पटवन करने के बाद जब वह मोटर बंद करने गया. इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >