करेंट की चपेट में आने से महिला घायल

पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव में रविवार की शाम हुई घटना

आरा.

पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव में रविवार की शाम करेंट की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गयी, जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायल महिला पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव निवासी गणेश साह की 40 वर्षीया पत्नी मंजू देवी है. इधर घायल महिला के परिजन ने बताया कि रविवार की शाम उसके घर में बिजली का तार टूट गया था, जिसको वह जोड़ रही थी. उसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गयी और घायल हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >