विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक घायल

बिहिया थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में गुरुवार की सुबह हुई घटना

आरा.

बिहिया थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में गुरुवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार घायल बिहिया थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी कैलाश यादव का 35 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण यादव है. इधर, घायल युवक के भाई ने बताया कि गुरुवार की सुबह खेत में पटवन कर रहे थे, जहां पहले से बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा. इस दौरान वह उसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >