ऑटो ने बाइक सवार अकाउंटेंट को मारी टक्कर, रेफर

नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार की सुबह हुई घटना

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार की सुबह ऑटो ने बाइक सवार अकाउंटेंट को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ला निवासी स्व. राजेंद्र पांडेय का 34 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार दुबे है.

वह पेशे से अकाउंटेंट है. शिवगंज स्थित मॉल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है. इधर, जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि बाहर रोज की तरह गुरुवार की सुबह भी वह अपने घर अनाइठ से बाइक द्वारा शिवगंज स्थित मॉल अपने ड्यूटी पर जा रहा था. उसी दौरान प्राइवेट बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे ऑटो ने उसके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे में जख्मी युवक का दाहिना पैर फ्रैक्चर कर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >