विषैले सांप के डसने से महिला की हालत बिगड़ी

बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव में सोमवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव में सोमवार की दोपहर विषैले सांप के डसने से एक महिला की हालत बिगड़ गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त महिला बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव निवासी 35 वर्षीया अंजू देवी है. बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर वह शौच करने के लिए बधार में गयी थी, जहां उसे विषैले सांप ने डस लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >