करेंट की चपेट में आने से युवक की हालत बिगड़ी

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव में रविवार की सुबह हुई घटना

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव में रविवार की सुबह बिजली के करेंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार घायल युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव निवासी दशरथ सिंह का 20 वर्षीय पुत्र बिजेश कुमार है. इधर, घायल युवक के भाई विजेंद्र सिंह ने बताया कि घर के मोटर का तार पूरी तरह जर्जर हो गया था. वह उसी को बदल रहा था. उसी दौरान वह करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. तार जलने की गंध लोगों को मिली, तब वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >