घर में सोये नौ माह के बच्चे की चोरी कर हत्या, शव को झाड़ी में फेंका

आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे को घंटों किया जाम

जगदीशपुर.

स्थानीय थाना क्षेत्र के भोराही टोला में बुधवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने नौ माह के दूधमुंहे बच्चे की चोरी करने के बाद हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया. गुरुवार की सुबह शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया. इस घटना से गुस्साये परिजन और ग्रामीणों ने शव के साथ आरा-मोहनिया फोरलेन को हाटपोखर पुल के पास जाम कर दिया.जानकारी के अनुसार तीयर थाना क्षेत्र के तीयर निवासी विकास यादव का नौ माह बेटा युवराज अपनी मां पूजा कुमारी के साथ जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराही टोला में नाना के घर रक्षाबंधन के समय से ही आया था. बुधवार की रात वह अपनी मां, मौसी व नानी आरती देवी के साथ पलंग पर सोया था. रात लगभग 11 बजे उसकी मां जब उठी, तो बच्चा पलंग पर से गायब था. काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी. इसके बाद जगदीशपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रात में बच्चा नहीं मिला. गुरुवार की सुबह घर से दो सौ गज की दूरी पर बच्चे का शव झाड़ी में मिलने पर कोहराम मच गया. आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ आरा-मोहनिया फोरलेन को हाटपोखर पुल के पास जाम कर दिया. परिजन डॉग स्क्वायड को बुलाने व दोषी को पकड़ने की मांग कर रहे थे. बाद में जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार और एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने जाम स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों से बात कर आश्वासन दिया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >