स्काॅर्पियो की ठोकर से आठ वर्षीया बच्ची की गयी जान

चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के समीप हुई घटना

आरा.

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के समीप सोमवार की दोपहर स्काॅर्पियो की ठोकर से आठ वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मृत बच्ची चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी सुमन कुमार की आठ वर्षीया पुत्री सुधा कुमारी है. वह पांचवीं कक्षा की छात्रा थी. इधर, मृत बच्ची के करीबी बिट्टू कुमार ने बताया कि वह सोमवार की सुबह बड़हरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ने गयी थी. लंच होने के बाद वह खाना खाने के लिए घर पर आ रही थी. इसी क्रम में बड़हरा गांव के समीप सड़क पार कर रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही स्काॅर्पियो ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. तब उसे इलाज के लिए चरपोखरी सीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस द्वारा का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने एक भाई व एक बहन में बड़ी थी. वह अपने मां-बाप की लाडली थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >