दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में अधेड़ की मौत, एक जख्मी
Copied link
आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ के समीप हुई घटना
आरा.
आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ के समीप गुरुवार की रात दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गयी. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि दूसरा बाइक सवार जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के खैराहा गांव वार्ड नंबर-2 निवासी स्व.शिव गोविंद शर्मा के 50 वर्षीय पुत्र जगदीश शर्मा है. जो एक चालक थे. इधर, मृतक के बेटे संतोष शर्मा ने बताया कि गुरुवार को वह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर गांव अपने मौसेरे भाई के तिलक में शामिल होने गये थे. गुरुवार की रात जब वे बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहे थे. उसी दौरान नयका टोला मोड़ के समीप विपरीत दिशा आ रहे दूसरे बाइक सवार से सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये. तब परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.