बेलगाम पिकअप वैन ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दो जख्मी

गड़हनी थाना क्षेत्र के खरइचा गांव के समीप हुई घटना, पसरा मातम

आरा.

गड़हनी थाना क्षेत्र के खरइचा गांव में गुरुवार की दोपहर बेलगाम पिकअप वैन ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंद दिया. हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना के बाद चालक पिकअप वैन लेकर मौके से फरार हो गया. घटना को लेकर लोगों के बीच आफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी संजय कुमार सिंह का 18 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार है. वह बीसीए का छात्र था. जबकि घायलों में चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी रतन प्रसाद का 16 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार एवं उसी गांव के निवासी इंद्रजीत प्रसाद को 19 वर्षीय पुत्र परमजीत कुमार शामिल है. तीनों रिश्ते में चचेरे भाई लगते हैं. इधर, ऋतिक कुमार के बड़े पापा प्रमोद कुमार ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई परमजीत एवं दीपक कुमार के साथ बाइक द्वारा गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव अपनी चचेरी बहन निशा कुमारी के ससुराल उसे लाने के लिए जा रहा था. उसी दौरान खरईचा गांव के समीप बेलगाम पिकअप ने उनके बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें ऋतिक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

जबकि उसके साथ रहे परमजीत कुमार एवं दीपक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन दोनों के द्वारा फोन कर इसकी सूचना परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये. उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व तीन बहन में चौथे स्थान पर था. उसके परिवार में मां पुष्पा देवी, तीन बहन रानी कुमारी, अंशु कुमारी, प्रियांशु कुमारी, दो भाई रौशन कुमार एवं अभियान कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. उसकी मां पुष्पा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >