दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा जख्मी

धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई घटना

आरा.

आरा-सलेमपुर मार्ग पर धोबहां थाना क्षेत्र के धोबहां पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की आपसी भिड़ंत हो गयी. हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.वहीं, दूसरा बाइक सवार मामूली रूप से जख्मी हो गया. जिसका इलाज परिजन द्वारा अपने स्तर से कराया जा रहा है. घटना को लेकर लोगों के बीच अपरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव वार्ड नंबर चार निवासी हरेंद्र प्रसाद का 34 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ भुअर है. वह राजस्थान के राजकोट में रहकर प्राइवेट काम करता था. जबकि जख्मी धोबहां थाना क्षेत्र के इजरी सलेमपुर गांव निवासी रामजी यादव का पुत्र सोनू यादव है. इधर, मृतक के भाई छोटे रितेश कुमार ने बताया कि वह पड़ोसी श्रीभगवान यादव के परिवार में मुंडन का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए वह बाइक से महुली घाट जा रहा था. उसी दौरान सलेमपुर पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार से आपसी टक्कर हो गयी, जिससे दोनों जख्मी हो गये. तब परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रह गया, जहां चिकित्सक ने देखा उसे मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं जख्मी दूसरे बाइक सवार का इलाज परिजन द्वारा अपने स्तर से कराया जा रहा है. इस संबंध में धोबाहां थानाध्यक्ष वर्षा रानी ने बताया कि सलेमपुर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आपसी भिड़ंत हो गयी, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों की बाइकों को फिलहाल जब्त कर लिया है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था. उसके परिवार में पत्नी अशरफी देवी एवं एक चार वर्षीया पुत्री जिया कुमारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी अशरफी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >