ट्रेन से कटकर असम निवासी युवक की मौत

आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तिनडारा पुल के समीप हुई घटना

आरा.

आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तिनडारा पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक असम निवासी युवक की मौत हो गयी. हादसे में मृतक का शरीर के कमर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मची रही. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. जानकारी के अनुसार मृतक असम के चिरांग जिले के पनवारी थाना क्षेत्र के 22 पनवारी अबदागुरी नंबर 1 निवासी हैदर अली का 19 वर्षीय पुत्र हजरत बिलाल है. इधर, मृतक के ममेरे भाई अमीनुल इस्लाम ने बताया कि वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ काम करने के लिए दिल्ली जाने का बोलकर घर से निकला था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >