पिकअप वैन ने बाइक सवार पटना निवासी दो युवकों को रौंदा, मौत

पटना-बक्सर एनएच पर कोईलवर सिक्स लेन पुल के समीप हुई घटना

आरा.

पटना-बक्सर फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के न्यू सिक्स लेन पुल के समीप बुधवार की सुबह बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार पटना निवासी दो दोस्तों को रौंद दिया. हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरे ने कोईलवर सीएचसी ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं घटना के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मृतकों में पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के कटेसर गांव निवासी स्व. बृज नंदन सिंह का 34 वर्षीय पुत्र सुजीत सिंह एवं उसी गांव के निवासी नंदा महतो का 26 वर्षीय पुत्र अमित कुमार शामिल है. वह दोनों दोस्त थे. इसमें सुजीत सिंह कटेसर बाजार पर अपना साइबर कैफे चलाता था एवं अमित कुमार उसी कैफे में काम करता था. इधर, मृतक सुजीत सिंह के पडोसी करण कुमार ने बताया कि सुजीत कुमार के जीजा मंटू सिंह की पुत्री व उसकी भांजी की शादी थी. जिसको लेकर वह अपने परिवार व दोस्त अमित कुमार के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए आए थे. बुधवार की सुबह जब सुजीत कुमार अपने दोस्त अमित कुमार के साथ बाइक एवं परिवार के अन्य लोग ऑटो द्वारा वापस गांव लौट रहे थे. उसी दौरान कोईलवर सिक्स लेन पुल के समीप पीछे से आ रही बेलगाम पिकअप में उनके बाइक में टक्कर मार दी. जिसमे अमित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सुजीत सिंह ने कोईलवर सीएचसी ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. इसके बाद ऑटो द्वारा पीछे रहे परिवार वालों द्वारा फोन कर इसकी सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी गई. सूचना पाकर परिजन कोईलवर थाना पहुंचे. जिसके पश्चात पुलिस ने दोनों शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.मृतकों के घर मचा हाहाकार: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद उनके घर में हाहाकार मच गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. बताया जाता है कि मृतक सुजीत सिंह अपने दो भाई में बड़ा था. उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी. हालांकि उसे कोई संतान नहीं था. उसके परिवार सिर्फ पत्नी सरस्वती देवी है. उसके छोटे भाई की सात वर्ष पूर्व ट्रेन हादसे एवं मां की एक दशक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी. जबकि मृतक अमित कुमार अपने चार बहन व एक भाई में बड़ा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां धनवंती देवी, चार बहन प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रिया कुमारी एवं सुमन कुमारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >