पेड़ से गिरकर रोहतास निवासी अधेड़ की मौत

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दमदावथ थाना क्षेत्र के डेढ़ गांव में बुधवार की सुबह हुई घटना

आरा.

रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के डेढ़ गांव में बुधवार की सुबह पेड़ से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गयी. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के डेढ़ गांव निवासी मो अबरुद्दीन मियां के 45 वर्षीय पुत्र मो. राशीद अंसारी है. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह वह गांव में ही पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहे थे. उसी दौरान वह असंतुलित होकर पेड़ गिर गये और गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए दावथ पीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए रेफर कर दिया गया था. उसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. तब परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को वापस गांव ले गये. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >