सहार
. स्थानीय थाना क्षेत्र के करवासीन गांव के समीप ट्रैक्टर पलटने के कारण तीन युवक जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए दो युवकों को आरा रेफर किया गया.जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम करवासीन के समीप ट्रैक्टर पलटने से चौरी थाना क्षेत्र के दुलमचक निवासी कामेश्वर सिंह के पुत्र नीरज कुमार, राजेंद्र सिंह के पुत्र चंदन सिंह और कौलोडिहरी निवासी विशाल सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गये, जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के नीरज सिंह और चंदन सिंह को आरा रेफर किया गया, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.
