अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी, रेफर

मौलाबाग बीवी जान हाता के समीप शुक्रवार की शाम हुई घटना

आरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग बीवी जान हाता के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार जख्मी नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोहल्ला निवासी स्व. लालू राय का 18 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार है. इधर, जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह बाइक द्वारा अपने घर से पुरानी पुलिस लाइन की तरफ जा रहा था. उसी दौरान मौलाबाग बीवी जान हाता के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >