ट्रेन से गिरने से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान गयी जान

सिकरिया हाॅल्ट पर शनिवार के दोपहर हुई थी घटना

आरा.

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर सिकरिया हाॅल्ट पर शनिवार की दोपहर ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव निवासी स्व.गया राम के 55 वर्षीय पुत्र सुदामा राम है एवं वह पेशे से मजदूर थे. इधर मृतक के परिजन ने बताया कि शनिवार की सुबह वह पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर अपनी बेटी के ससुराल वरुणा गांव गये थे. शनिवार की दोपहर वह जब पैसेंजर ट्रेन से वापस घर लौट के क्रम में सिकरिया हाॅल्ट के समीप ट्रेन से उतर रहे थे. उसी दौरान वह असंतुलित होकर ट्रेन से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल के आये, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. इसके पश्चात परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस गांव ले गये. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी नागमोती देवी व छह पुत्री धर्मशिला, नती, सीता, राधिका, मीणा, अंजली एवं एक पुत्र कृष्णा कुमार राम है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी नागमोती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >