ट्रेनों में चलाया गया स्पेशल चेकिंग अभियान, लगा जुर्माना

बिना टिकट 700 लोग पकड़े गये, जिनसे करीब ढाई लाख रुपये पेनाल्टी वसूला गया

आरा.

सभी ट्रेनों के वातानुकूलित बोगी में स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया. उक्त अभियान के दौरान एमएसटी पास लेकर सफर करनेवालों की धर दबोचा. साथ ही जेनरल टिकट लेकर एसी और सिलिपर बोगी में भी टिकट अभियान चलाया गया. यह अभियान डाउन में आरा जंक्शन से लेकर कुल्हाड़ियां स्टेशन तक हुआ, तो वहीं अप में बिहटा स्टेशन पर भी अभियान चलाया गया और बिना टिकट 700 लोग पकड़े गये, जिनसे करीब ढाई लाख रुपये पेनाल्टी वसूला गया.बुधवार को महाप्रबंधक के निर्देश पर दानापुर डीआरएम जयंत कुमार चौधरी, मंडल रेल प्रबंधक दानापुर आधार राज, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी), अभिनव सिद्धार्थ, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक और प्रकाश पांडा वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. इस अभियान में दानापुर-डीडीयू सेक्शन के बिहटा स्टेशन के सभी प्लेटफाॅर्म एंव गाड़ी नंबर, 63265 (डीडीयू पटना मेमू ) 13239 ( पटना कोटा एक्सप्रेस) 12792 ( दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस) 12391 (श्रमजीवी एक्सप्रेस) 20802 (मगध एक्सप्रेस) में जांच की गयी. इसके साथ ही आरा स्टेशन पर भी सभी प्लेटफाॅर्म एवं ट्रेनों की विशेष जांच की गयी और इसके बाद कुल्हड़िया स्टेशन पर भी गाडी नंबर 12791(सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस ) 04448 (नई दिल्ली पटना स्पेशल ट्रेन ) की जांच की गयी. जांच के दौरान 700 करीबन बिना टिकट, अनियमित टिकट वाले यात्री पकड़े गये. रेलवे के सूचना जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >