जीयर स्वामी के चातुर्मास व्रत के लिए पंडाल बनाने का काम शुरू

परमानपुर गांव में शुरू होनेवाला है चातुर्मास यज्ञ

आरा.

श्री लक्ष्मी प्रपंन जीयर स्वामी जी महाराज के चातुर्मास व्रत के लिए पंडाल बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. स्वामी जी का चातुर्मास व्रत परमानपुर में प्रस्तावित है. चातुर्मास व्रत यज्ञ समिति के अध्यक्ष छोटेलाल तिवारी ने बताया कि यज्ञ स्थल का निरीक्षण करने के बाद पंडाल बनाने को लेकर दिशा निर्देश प्राप्त हुआ, जिसके बाद पिछले कुछ दिनों से निरंतर कारीगरों के द्वारा प्रवचन पंडाल, भोजनालय एवं अन्य जरूरी पंडाल बनाने का काम चल रहा है. चातुर्मास व्रत के लिए जब से पंडाल बनाने का काम शुरू हुआ है, परमानपुर सहित आसपास के सभी गांवों में स्वामी जी के दर्शन व कथा श्रवण के लिए भक्तिमय वातावरण बन गया है. चातुर्मास यज्ञ स्थल परमानपुर रोहतास भोजपुर और बक्सर तीनों जिला के बॉर्डर पर स्थित है. भोजपुर जिला के पीरो अनुमंडल से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर परमानपुर गांव स्थित है. जीयर स्वामी जी का चातुर्मास बिहार में लगभग छह वर्षों के बाद हो रहा है, जिससे बिहार के लोगों में काफी उत्साह का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >